राज्य

महिला दरोगा ने की आत्महत्या

शामली निवासी महिला दरोगा का शव शुक्रवार रात घर में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला दरोगा बुलंदशहर में किराए के मकान में रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला दरोगा के खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
जिला शामली के गांव भैसवाल निवासी आरजू पंवार वर्ष 2015 में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हुई थी। बीते करीब ढाई साल से दरोगा आरजू पंवार अनूपशहर कोतवाली में तैनात थी। आरजू पंवार नेहरूगंज में नीरज शर्मा के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहती थी, जबकि दूसरी मंजिल पर मकान मालिक अपने परिवार के साथ रहते हैं।
शुक्रवार को महिला दरोगा ड्यूटी पर भी नहीं पहुंची। बताया जाता है कि महिला दरोगा मकान मालिक के घर में ही खाना खाती थी। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे के लगभग उससे खाने के लिए आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद निकट में रहने वाले दूसरे पुलिसकर्मी सनी चैधरी को जानकारी दी गई। सनी ने कुर्सी रखकर कमरे में झांका तो कमरे में पंखे से लटका हुआ शव दिखाई दिया। तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। -वेब