टीकाकरण अभियान का बिगुल बजते ही यहां भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। लखनऊ के 12 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रशासन ने वैक्सीनेशन के लिए कमर कस लिया है।
लखनऊ में शनिवार को अब पहले की तुलना में कम लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले 16 केंद्रों पर 1600 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। अब 12 केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन शुरुआत हो गई। हर केंद्र पर एक-एक बूथ बनाया गया है। हर बूथ पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर में शनिवार को केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई, लोकबंधु, बलरामपुर और अवंतिबाई अस्पताल के साथ ही एरा, सहारा और मेदांता अस्पताल में वैक्सिनेशन होगा।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में चिनहट,माल और मोहनलालगंज की सीएचसी पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एम. के. सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सूची तैयार की जा रही है।
हर केंद्र पर त्रिस्तरीय इलाज की व्यवस्था है। पहले ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर्स रहेंगे। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन सेंटर में भर्ती किया जाएगा। हालात गंभीर होने पर पहले से आरक्षित वॉर्ड में भर्ती किया जाएगा। बड़े अस्पतालों और संस्थानों में वॉर्ड आरक्षित हैं। जबकि सीएचसी पर ऐंबुलेंस तैनात की गई है। -वेब
लखनऊ में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू
