विदेश

राजनाथ सिंह ने चीन व पाकिस्तान पर साधा निशाना

बेंगलुरु। तीन दिवसीय शो का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत कई मोर्चों पर खतरों और चुनौतियों का सामना कर रहा है। वह एक देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का शिकार है, जो अब एक वैश्विक खतरा बन गया है। हमने अपनी सीमाओं पर यथास्थिति बदलने के दुर्भाग्यपूर्ण प्रयासों को देखा है।
राजनाथ ने यह भी कहा कि देश हर कीमत पर अपने लोगों और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने और उसे हराने के लिए सतर्क और तैयार है। इस अवसर पर तीनों वायुसेना अध्यक्ष मौजूद रहे। कर्नाटक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने 83 एलसीए तेजस लड़ाकू विमानों का अनुबंध एचएएल को सौंपा। -वेब