लखनऊ

लखनऊ के म्यूनिख बार में दंपति में विवाद

लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में स्थित म्यूनिख बार में रविवार देर रात को पार्टी करने पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और खींच तान में पत्नी के कपड़े फट गये। वह अर्ध नग्न हालात में वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में गई। जहां सुरक्षाकर्मी ने तन ढकने के लिए तौलिया दिया। देर रात तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों घर गए।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे सूचना मिली की एक महिला म्यूनिख बार से अर्ध नग्न हालात में भागी है। वह चीखती हुई पास के अपार्टमेंट में घुस गई। वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिये।
जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। बार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें दिखा कि दोनों देर शाम साथ आये। एक साथ टेबल पर बैठक कर खाने पीने का दौर चला। इसके बाद अचानक रात को करीब 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुए खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गये जिसके बाद वह डरकर वहां से भाग गई। पास के अपार्टमेंट में वह जा घुसी गार्ड ने उसे तौलिया दिया। कुछ देर बाद उसके कपड़े गार्ड रूम में पहुंचाए गये। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement