विदेश

स्विट्जरलैंड में हुआ बुर्के पर प्रतिबंध

जनमत संग्रह में 51 फीसदी लोगों ने देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। बुर्के पर बैन लगाने के इस प्रस्ताव का कुल 14,26,992 मतदाताओं ने समर्थन किया और 13,59,621 लोग इसके खिलाफ थे। स्विट्जरलैंड में इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद अब दुनियाभर में बहस छिड़ गई है। बुर्के का समर्थन करने वाले लोग इसे मुस्लिमों की पहचान को खत्म करने का प्रयास बता रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय वकील हिलेल नेउइर ने ट्वीट करके कहा, ’स्विट्जरलैंड ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। वर्ष 2009 में उन्होंने स्विस संविधान में उस बदलाव के समर्थन में वोट दिया था जिसमें मीनारों के निर्माण पर बैन लगाया गया था। इसके बाद भी मुस्लिम देशों ने कभी भी संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित करने का प्रयास नहीं किया। यह वही जगह है जहां पर शासक अपने पैसे रखते हैं।’
मुस्लिम गर्ल नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, ’स्विट्जरलैंड ने नकाब और बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को पारित किया है। हम महामारी के बीच में हैं जहां पर हर कोई फेस मास्क पहन रहा है और स्विट्जरलैंड ने मुस्लिम महिलाओं को धार्मिक उद्देश्य से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्विट्जरलैंड यह आपकी असहनशीलता को दर्शाता है।’ -वेब