चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी में सेंधमारी की है। आम आदमी पार्टी के 3 विधायक गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ ही जगदव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, ’मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के उनके दो सहयोगी विधायक मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पिरमल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।’ कांग्रेस की पंजाब इकाई में आपसी कलह को सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सीएम की पत्नी प्रनीत कौर भी मौजूद थीं। -वेब