लखनऊ

लखनऊ में एम्बुलेंस का संचालन शुरू

लखनऊ में सभी एम्बुलेंस का संचालन शुरू हो गया है। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ कार्यालय के अधीन 15 एम्बुलेंस हैं। जरूरतमंद सीएमओ कंट्रोल रूम में फोन कर भी एम्बुलेंस हासिल कर सकते हैं।
108 या 102 के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस का चक्का जाम कर दिया था। इसकी वजह से करीब एक सप्ताह मरीजों को भीषण दुश्वारियां झेलनी पड़ी थीं। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अड़चन आई। तीमारदार गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए ऑटो, रिक्शा, डाला और निजी एम्बुलेंस से मरीजों को लेकर पहुंचे थे। हजारों मरीजों की जिंदगी दांव पर लगने वाले कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया था।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक 82 एम्बुलेंस हैं। सभी का संचालन शुरू हो गया है। 15 एम्बुलेंस विशेष परिस्थितियों के लिए हैं जो सीएमओ कंट्रोल रूम से मरीजों को आवंटित की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को एम्बुलेंस मुहैया कराई जा रही है। सोमवार को किसी भी अस्पताल या मरीज ने एम्बुलेंस के संचालन को लेकर दिक्कत नहीं बताई है। -वेब

Advertisement

Advertisement

Advertisement