किसानों के धरने के चौथे दिन शुक्रवार को ।ब्ै देवेंद्र सिंह और 13 किसान नेताओं के बीच चार घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही। अब शनिवार सुबह 9 बजे बातचीत फिर शुरू होगी। प्रशासन ने देर शाम जिला सचिवालय पर आयुष सिन्हा को सस्पेंड करने की मांग कर धरना दे रहे किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन के न्यौते पर गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सुरेश कौथ, रतन मान समेत 13 किसान नेता की अगुवाई वाली प्रशासनिक टीम से बातचीत करने पहुंचे।
चढूनी ने बताया कि ।ब्ै की अगुवाई वाली प्रशासनिक टीम से चार घंटे बात हुई। इस दौरान किसानों की मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने कई बार चंडीगढ़ भी बात की। लेकिन अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। सुबह 9ः00 बजे एक बार फिर मीटिंग होगी और उसमें सहमति बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इससे पहले सुबह 8 बजे पुलिस-पैरामिलिट्री कर्मचारियों की ड्यूटी बदलने से धरनास्थल पर हलचल शुरू हुई। वहीं किसानों ने राष्ट्रगान के साथ धरने की शुरुआत की। दोपहर बाद भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने कहा कि प्रशासन की ओर से वार्ता का कोई मैसेज आया तो किसान जरूर जाएंगे। 11 सितंबर को महापंचायत आंदोलन के 5 दिनों की समीक्षा की जाएगी। -वेब