सिंघु बॉर्डर पर एक युवक का शव मिलने से हंगामा मच गया। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के लखबीर सिंह के रूप में हुई। लखबीर दलित समुदाय का था और वह तीन बच्चों का पिता था। लखबीर की हत्या के मामले में शक की सुई निहंग सिखों के आसपास मंडरा रही है। हालांकि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सरबजीत सिंह नाम के एक निहंग ने शुक्रवार देर रात को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरबजीत सिंह ने लखबीर सिंह के हत्या की जिम्मेदारी ली है। सरबजीत सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मृतक लखबीर सिंह के गांव चीमा कलां गांव के सरपंच अवन कुमार ने बताया कि उसके मां बाप जीवित नहीं थे। इसलिए वह अपनी बहन के साथ रहता था। साथ ही गांव के लोगों के अनुसार वह आखिरी बार मंगलवार को ही अपने गांव में देखा गया था। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लखबीर सिंह चीमा कलां से सिंघु जाने वाला एक मात्र व्यक्ति था।
इस मामले की जांच कर रही सोनीपत पुलिस ने लखबीर सिंह की हत्या के मामले को लेकर कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निहंगों ने पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा कलां गांव के एक दलित सिख 35 वर्षीय लखबीर सिंह की हत्या कर दी। क्योंकि उन लोगों को लखबीर सिंह पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का संदेह था। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि बेअदबी करने के दावे की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। -वेब
सिंघु बॉर्डर पर युवक का शव मिलने से हंगामा
